आगजनी के बाद फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सतना: पेट्रोल छिड़ककर घर में आगजनी के बाद दहशत फैलाने के लिए गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके पहले इसी मामले में तीन आरोपी पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। यह कार्रवाही थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पांडेय के नेतृत्व में की गई है।पुलिस के अनुसार, 15 जून को प्रांजल सिंह बघेल पिता रावेन्द्र सिंह (19) निवासी ग्राम सुरदहा, थाना जसो हाल बापूनगर नागौद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 14 जून की रात देवव्रत सिंह निवासी उमरी, प्रियांशू सिंह निवासी कोनी, अक्षत अग्रवाल निवासी अमकुई, निलेन्द्र सिंह निवासी मढ़ी ने पुरानी रंजिश को लेकर घर के बाहर आकर गाली गलौज किया।

इसके बाद प्रियांशू सिंह ने बाहर से हाथ डालकर गेट खोलकर प्लास्टिक की बाटल से सोफा व बाइक पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दिया। इसी मामले में आरोपी देवव्रत उर्फ देवरत सिंह परिहार पिता हीरेन्द्र सिंह परिहार (20) निवासी उमरी थाना नागौद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 बोर का कट्टा व एक जिन्दा कारतूस जब्त किया गया है। इस कार्रवाही में एसआई रंगदेव सिंह, आरएस अहिरवार, आरक्षक अजय विश्वकर्मा की अहम भूमिका रही।

Next Post

दस्यु ठोकिया के भाई और चाचा समेत चार को सजा, प्रत्येक को 10 वर्ष की कैद

Sat Oct 11 , 2025
सतना: पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके दस्यु ठोकिया के भाई और चाचा समेत चार लोगों को न्यायालय ने 10-10 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही चारों को दो-दो लाख रुपये के अर्थदण्ड से भी दण्डित किया है।जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी श्यामसुंदर मिश्रा और वरिष्ठ लोक अभियोजक […]

You May Like