पारादीप बंदरगाह को हरित हाइड्रोजन हब के रूप में मिली मान्यता

पारादीप, (वार्ता) पारादीप बंदरगाह प्राधिकरण (पीपीए) को केंद्र सरकार के राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन (एनजीएचएम) के तहत आधिकारिक तौर पर हरित हाइड्रोजन हब के रूप में मान्यता दी गई है।

हरित हाइड्रोजन हब हाइड्रोजन उत्पादन, भंडारण, परिवहन और अंतिम-उपयोग अनुप्रयोगों के लिए एकीकृत केंद्रों के रूप में कार्य करते हैं। पारादीप का रणनीतिक तटीय स्थान और मजबूत बुनियादी ढाँचा इसे बड़े पैमाने पर हाइड्रोजन उत्पादन और संभावित निर्यात के लिए एक आदर्श स्थल बनाता है। उल्लेखनीय है कि यह मान्यता नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) के द्वारा प्रदान की जाती है।

यह भारत को हरित हाइड्रोजन उत्पादन, उपयोग और निर्यात का वैश्विक केंद्र बनाने तथा देश में स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने में मदद करेगा। इससे पारादीप बंदरगाह को हब के अंतर्गत आने वाली परियोजनाओं के लिए केंद्र और राज्य सरकारों से प्रोत्साहन एवं लाभ मिल सकेगा।

पीपीए के अध्यक्ष पी. एल. हरनाध ने इसपर खुशी व्यक्त करते हुए कहा,“हमें ग्रीन हाइड्रोजन हब के रूप में मान्यता मिलने पर गर्व है। पारादीप पोर्ट अपने बुनियादी ढांचे और रणनीतिक स्थान का लाभ उठाकर देश के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में सहयोग करेगा और भारत की कार्बन-मुक्ति यात्रा में योगदान देगा।”

 

Next Post

बीजेआई ने आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली अपनाए जाने की फिर से की मांग

Sat Oct 11 , 2025
ढाका, (वार्ता) बंगलादेश की जमात-ए-इस्लामी (बीजेआई) पार्टी ने शुक्रवार को एक बार फिर अगले साल होने वाले संसदीय चुनावों से पहले आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली को अपनाने की माँग की है। डेली स्टार अखबार के अनुसार पार्टी के महासचिव मिया गुलाम पोरवार ने शुक्रवार को बैतुल मुकर्रम राष्ट्रीय मस्जिद में एक […]

You May Like