
ग्वालियर। ग्वालियर मे सिंधी महापंचायत गठित हुई है। चुनाव अधिकारी पीताम्बर लोकवानी के नेतृत्व में यह कार्य पूर्ण हुआ। कमल माखीजानी अध्यक्ष एवं गोपाल मोटवानी महासचिव निर्वाचित घोषित किये गए. इसके साथ ही पूरे शहर की एक विस्तृत टीम तैयार हो गई है जो सिंधी समाज की एकता एवं विकास के लिए कार्य करेगी. पीताम्बर लोकवानी ने कहा कि संगठक एवं संरक्षक की जो जिम्मेवारी उन्हें दी गई है, उसको पूरी श्रद्धा और लगन से पूरा करने की कोशिश करेंगे।
