
भोपाल। जेल से पैरोल पर बाहर आए एक कैदी की फरारी से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस जानकारी के अनुसार केंद्रीय जेल से पैरोल पर रिहा सजायाफ्ता बंदी रिजवान के संबंध में जेल विभाग की तरफ से आवेदन गांधी नगर थाने में दिया गया था. पैरोल की तारीख 5 अक्टूब पूरी होने के बाद भी रिजवान जेल में दाखिल नहीं हुआ. मामले की जानकारी जेल प्रहरी के जरिए अधीक्षक राकेश भांगरे ने पुलिस को दी. गांधीनगर पुलिस ने आरोपी रिजवान के खिलाफ पैरोल नियमों की अवहेलना करने का केस दर्ज किया है. आरोपी की तलाश पुलिस की टीमें कर रही है. जानकारी के अनुसार 29 वर्षीय आरोपी बबला रिजवान को जिला अदालत से दोषी साबित होने पर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. आरोपी को सजा होने के बाद पहली बार 142 दिन की पैरोल मंजूर की गई थी. पैरोल की तारीख पूरी होने के बाद भी आरोपी जेल में दाखिल नहीं हुआ, तो पुलिस ने मामले में एक्शन लेना शुरू किया है.
