बाड़े जाने के लिए शार्ट कट मारा तो घर पहुंच सकता है चालान

ग्वालियर: दीापावली पर्व पर महाराज बाड़ा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था के संचालन को दृष्टिगत रखते हुए ‌चेम्बर भवन‌ में पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन के साथ बैठक का आयोजन किया गया।बैठक को सम्बोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विदिता डागर ने कहा कि हम साथ मिलकर व्यवस्था को सुधारने का प्रयास करेंगे। व्यापारियों व आमजन की दीपावली अच्छे से मने इसके लिए हम प्रयासरत रहते हैं।

पुलिस का मेजर काम अपराधों को रोकना है और यदि अपराध हो जाये तो अपराधियों की धरपकड़ करना| इसमें हमारा 95 फीसदी समय चला जाता है। इस कार्य के जरिये केवल 2-3 प्रतिशत जनसंख्या के सम्पर्क में ही पुलिस आ पाती है लेकिन जब हम यातायात की बात करते हैं तो पूरे वर्ग के साथ हम सम्पर्क में आते हैं| हमारे पास रिसोर्स की कमी है फिर भी हम प्रयास करेंगे कि दीपावली के सीजन में यातायात व्यवस्था बेहतर हो।

उन्होंने कहा कि रांग साइड से इंट्री रोकने के लिए महाराज बाड़ा क्षेत्र में पुलिस बल चिटनिस की गोठ से बाड़ा की ओर, महाराज बाड़ा से दौलतगंज, नागदेव मंदिर से पाटनकर बाजार की तरफ, पारख जी की बाड़ा से सराफा बाजार की ओर, टोपी बाजार से सराफा बाजार की ओर जाने वाले वाहनों को कैमरे से रिकॉर्ड करेगा और इन रांग साइड वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर, चालान उनके घर भेजा जायेगा। जो सुझाव आज बैठक में आये हैं-मार्ग को वनवे करने, पार्किंग आदि पर स्टडी करके प्रयोग करेंगे। इससे पूर्व स्वागत उद्बोधन चेम्बर अध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल ने दिया।

Next Post

मणिपुर: कई उग्रवादी और मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार

Wed Oct 8 , 2025
इंफाल, 08 अक्टूबर (वार्ता) मणिपुर में सुरक्षा बलों पुलिस ने राज्य भर में उग्रवादी तत्वों और मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ अपने अभियान तेज कर दिए हैं, जिसके चलते मंगलवार को कई गिरफ्तारियाँ हुईं। सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्वी जिले के पोरोम्पट पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कोंगपाल खैदेम लेइकाई […]

You May Like