
सतना। विजयदशमी के अवसर पर मैहर जिले में सांसद सतना गणेश सिंह ने जिला पुलिस लाइन देवी जी रोड मैहर में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर विधिवत रूप से शस्त्र पूजा की। इस अवसर पर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, नगर पालिका अध्यक्ष गीता संतोष सोनी, कलेक्टर रानी बाटड, पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल नागर, सीएसपी महेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने, थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी, आरआई नृपेन्द्र सिंह सहित जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
