प्रभारी कार्यपालन यंत्री सिंघल एवं अहिरवार निलंबित

ग्वालियर। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा प्रभारी कार्यपालन यंत्री पवन सिंघल एवं सुरेश अहिरवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के अलग अलग आदेश जारी किए गए हैं। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त संघप्रिय द्वारा नगरीय प्रशासन विभाग को लिखे गए पत्र के आधार पर क़ी गई है।

ज्ञात हो कि निगमायुक्त संघप्रिय द्वारा मध्य प्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन विभाग को पत्र के माध्यम से अवगत कराया था कि स्ट्रांम वाटर लाइन निर्माण कार्य किये जाने के कारण सड़क खुदाई हो जाने से चेतकपुरी चौराहे से ऑडिट भवन तक तक डामर रोड़ निर्माण का कार्य नगर निगम द्वारा अनुबंधित ठेकेदार से कराया गया। वर्षाकाल के प्रारम्भ में ही नव निर्मित रोड़ में जगह-जगह धसाव हो गया और रोड क्षतिग्रस्त हो गई थी।

नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय द्वारा प्रभारी कार्यपालन यंत्री पवन सिंघल एवं सुरेश अहिरवार, (मूल पद सहायक यन्त्री) के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के लिए प्रस्ताव नगरीय प्रशासन विभाग मध्य प्रदेश शासन को प्रेषित किया गया। इस आधार पर शासन द्वारा पवन सिंघल एवं सुरेश अहिरवार को निलबित कर दिया गया है।

Next Post

फर्जी बलात्कार केस के नाम पर फिरौती मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Fri Oct 3 , 2025
नरसिंहपुर। पुलिस ने फर्जी बलात्कार केस के नाम पर फिरौती मांगने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों में पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी एक महिला और युवक फरार हैं जिनकी तलाश जारी है। यह घटना नया बस स्टैंड स्थित जय श्रीराम ट्रेवल्स ऑफिस में […]

You May Like