अवैध लकड़ी का किया जा रहा था परिवहन, वन विभाग ने किया जप्त

अनूपपुर। वनविभाग द्वारा बडहर से किरर मार्ग पर विगत रात एक पिकअप वाहन को अवैध रुप से लकडियों के अवैध परिवहन करने की सूचना पर जप्त किया गया है, अवैध परिवहन की जा रही लकड़ी खैर (कत्था) प्रजाति की बताई गई है।

परिक्षेत्र सहायक किरर रिचर्ड रेगी राव ने बताया कि विगत रात इस आशय की सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में लकड़ी का अवैधानिक रूप से बिना किसी दस्तावेज़ के परिवहन किया जा रहा है, सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए वनरक्षक हरिशंकर महरा, वनरक्षक बडहर हरिनारायण पटेल एवं वन चौकी किरर के स्टाफ वनपाल रामेश्वर दास बैगा एवं अन्य को लेकर नाकाबंदी की गई, इस दौरान पिकअप बडहर एवं किरर मार्ग के मध्य सिद्धबाबा के पास दिखा, तलाशी लिए जाने पर वाहन चालक एवं अन्य कोई व्यक्ति नहीं मिला। वाहन में खैर (कत्था) प्रजाति का लगभग दो चट्टा लकड़ी का होना पाया गया, जिसे वनचौकी परिसर किरर लगाकर खड़ा कर अज्ञात के विरुद्ध अवैध परिवहन का वन अपराध दर्ज किया गया है।

Next Post

दो दिवसीय कैलीग्राफी एग्जिबिशन का शुभारंभ

Fri Oct 3 , 2025
ग्वालियर। तानसेन कला वीथिका पडाव पर सनशाइन आर्ट द्वारा दो दिवसीय कल्पवृक्ष कैलीग्राफी एग्जिबिशन का शुभारंभ हुआ। असिस्टेंट डायरेक्टर जनरल आफ फॉरेन ट्रेड संदीप राजोरिया ने बताया कि यह प्रदर्शनी आज 4 अक्टूबर को भी खुली रहेगी जिससे दर्शकों को आध्यात्मिक दर्शन और कलात्मक अभिव्यक्ति के अनूठे मिश्रण का अनुभव […]

You May Like