जिला अस्पताल में क्रिटिकल यूनिट की बिल्डिंग बनकर तैयार, जल्द होगी शुरू

रायसेन।शासकीय जिला अस्पताल परिसर में 16.60 करोड़ रुपये की लागत से बना क्रिटिकल यूनिट का भवन बनकर तैयार हो गया है। इस महत्वपूर्ण यूनिट को शुरु करने को लेकर जिला अस्पताल में जोरों से तैयारियां चल रही है। यहां पर गंभीर रोगों से पीड़ित और एक्सीडेंट वाले 50 मरीजों को एक साथ रखकर उनका इलाज किया जा सकेगा। अभी सड़क हादसों में घायल मरीजों को भोपाल भेजना पड़ता है।लेकिन अब यहीं पर उनका इलाज होगा। एक ही छत के नीचे सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. यशपाल बाल्यान ,आरएमओ डॉ आलोक राय ने बताया कि वैसे तो एक सप्ताह के अंदर यह यूनिट शुरु हो जाएगी। यदि किसी कारण बस लेट होते है तो 15 दिन के भीतर यह यूनिट हर हाल में काम करना शुरु कर देगी। कुछ मशीनें और उपकरण आने वाले है, जिनका इंस्टालेशन यहां पर होना है।

इस यूनिट में एमआरआई, सीटी स्कैन, एक्स-रे मशीन और लैब की सुविधा रहेगी। मरीजों को तुरंत इलाज मिलेगा। गंभीर घायलों की जान बचाई जा सकेगी। इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर और अन्य स्टाफ की नियुक्ति होगी। यूनिट में दो ऑपरेशन थियेटर भी होंगे। एक साथ दो मरीजों का ऑपरेशन किया जा सकेगा। जिला अस्पताल की मौजूदा ओटी पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

Next Post

पुलिस के दमनकारी रवैये पर कांग्रेस का ज्ञापन, छात्र नेताओं पर लाठीचार्ज करने वाले CSP पर हो कार्रवाई

Fri Aug 22 , 2025
रीवा।पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर किये गये लाठी चार्ज के विरोध में शहर कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में आईजी रीवा जोन को ज्ञापन सौपा गया है. ज्ञापन में कहा गया कि 21 अगस्त को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन रीवा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिले […]

You May Like