पुलिस के दमनकारी रवैये पर कांग्रेस का ज्ञापन, छात्र नेताओं पर लाठीचार्ज करने वाले CSP पर हो कार्रवाई

रीवा।पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर किये गये लाठी चार्ज के विरोध में शहर कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में आईजी रीवा जोन को ज्ञापन सौपा गया है.

ज्ञापन में कहा गया कि 21 अगस्त को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन रीवा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिले में बढ़ते मेडिकल नशे के विरोध में शांतिपूर्वक ज्ञापन सौंपने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचे थे. यह उनका संवैधानिक अधिकार था, किन्तु मौके पर मौजूद सी.एस.पी. राजीव पाठक ने बिना किसी उकसावे या वैधानिक कारण के बल प्रयोग करते हुए छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया. इस बर्बर कार्रवाई में छात्र नेता रवि सुमित सिंह गंभीर रूप से घायल हुए और उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया. कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि यह घटनाक्रम दर्शाता है कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सत्ता पक्ष के दबाव में काम कर रहा है. ज्ञापन में कांग्रेस ने पूरे मामले की जांच कराने के साथ सीएसपी राजीव पाठक को तत्काल निलंबित करने करने की मांग की है.

ज्ञापन सौंपने में में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक पटेल, एम.आई.सी. सदस्य रवि तिवारी, युवा कांग्रेस जिला कार्यकारी अध्यक्ष अनूप सिंह चन्देल, एन.एस.यू.आई. प्रदेश सचिव रवि सुमित सिंह, निशांत सिंह बघेल, जिला महासचिव नीरज यादव, मीडिया विभाग अध्यक्ष रामकृष्ण द्विवेदी, व्यासमुनि दुबे, रोहन जॉन, जिला उपाध्यक्ष अभिराज बौद्ध उपस्थित रहे.

Next Post

छत्तीसगढ़ में ग्रामीण की हत्या, नक्सली वारदात की आशंका

Fri Aug 22 , 2025
सुकमा, 22 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के अरलमपल्ली गांव में गुरुवार देर रात एक ग्रामीण की हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हत्या के पीछे […]

You May Like