जल्द ही अपना राजनीतिक काम शुरु करेंगे खरगे

नयी दिल्ली, 03 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अब स्वस्थ हो गए हैं और जल्द ही पार्टी की गतिविधियों के काम में लग जाएंगे।
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार श्री खरगे अब बिल्कुल स्वस्थ हैं और वह पहले की तरह पार्टी के काम में सक्रिय हो जाएंगे। डॉक्टरों ने उनको गुरुवार शाम को अस्पताल से छुट्टी दे दी थी। वह बेंगलुरु में मंगलवार से गुरुवार तक डॉक्टरों की देख-देख में रहे।
पार्टी ने उनके स्वस्थ होने को लेकर यहां एक बयान में शुक्रवार को कहा, “माननीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है। वह स्वस्थ हैं और सभी को शुभकामना देने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं।” उन्होंने कहा कि मेरा इरादा जल्द ही अपना काम शुरू करने का है।
कांग्रेस के अनुसार श्री खरगे जल्द ही अपनी गतिविधियां फिर से शुरू करने के लिए तत्पर हैं और डॉक्टरों ने भी उन्हें काम पर लौटने की सलाह दी है।

Next Post

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने राजस्थान के दो गैंगस्टरों को मुठभेड़ के बाद पकड़ा

Fri Oct 3 , 2025
नयी दिल्ली, 03 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शुक्रवार सुबह दक्षिण पश्चिम दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में मुठभेड़ के बाद दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई विदेश बैठे गैंगस्टरों के भारतीय नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एक अहम कदम है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त […]

You May Like

मनोरंजन