महाकाल की सवारी आज दशहरे पर फ्रीगंज जाएगी, होगा जगह-जगह भव्य स्वागत पूजन

उज्जैन। आज गुरुवार को दशहरा के अवसर पर महाकाल की सवारी फ्रीगंज जाएगी। साल में एक बार ही यह मौका आता है जब भगवान महाकाल पुराने शहर से नए शहर फ्रीगंज के भ्रमण पर जाते हैं। नए शहरवासी राजाधिराज का आतिशबाजी कर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत करते हैं।

विजया दशमी पर्व पर महाकाल की सवारी दशहरा मैदान स्थित रावण दहन स्थल के पास पहुंचती है जहां विजयी के प्रतीक स्वरूप शमी का पूजन किया जाता है। सवारी से पूर्व मंदिर के सभामंडप में भगवान का पूजन होगा। सशस्त्र पुलिस बल के जवान मुख्य द्वार पर बाबा को सलामी देकर चांदी की पालकी में नगर भ्रमण के लिए रवाना करेंगे। दशहरा मैदान पर कलेक्टर एवं एसपी भगवान की पालकी का स्वागत एवं पूजन करेंगे। यहाँ पर शमी का पूजन किया जाएगा। सवारी में ढोल, ध्वज, घुड़सवार दल, सशस्त्र जवानों की टुकड?यां, भजन मंडलियां, चांदी की पालकी, भारत स्काउट गाइड, कांग्रेस सेवा दल, पंडे-पुजारी व रथ आदि सम्मिलित रहेंगे।

भगवान महाकाल दशहरे के अवसर पर शाम को होल्कर स्वरूप में दर्शन देंगे। परंपरानुसार भगवान को नवीन वस्त्र धारण कराए जाएंगे। साथ ही मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वज बदला जएगा।

Next Post

बाइक-लोडिंग पिकअप के बीच भिड़ंत, 1 की मौत, दूसरा गंभीर

Wed Oct 1 , 2025
उज्जैन। बाइक और लोडि़ंग पिकअप में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, दूसरा गंभीर घायल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रूईगढ़ा में उज्जैन की ओर से जा रही पिकअप और […]

You May Like