खरगे को डॉक्टरों ने दी पेसमेकर लगाने की दी सलाह

नयी दिल्ली 01 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को मंगलवार को सांस लेने में तकलीफ होने पर बेंगलुरु एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। श्री खरगे की हालत अब स्थिर है और उन्हें डॉक्टरों ने पेसमेकर लगाने की सलाह दी है।

श्री खरगे के बेटे और कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने बुधवार दोपहर सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा श्री खरगे को डॉक्टरों ने पेसमेकर लगाने की सलाह दी है और उन्हें पहले से रूटीन प्लान के तहत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है और वह बेहतर महसूस कर रहे हैं। श्री प्रियांग खरगे ने कहा कि आपकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं।

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष को मंगलवार को बुखार और पैर में दर्द की शिकायत के बाद बेंगलुरु के एमएस रमैया अस्पताल ले जाया गया। वहां के डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं।

श्री खरगे का स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी मिलने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने आज उनसे अस्पताल जाकर मुलाकात की। श्री खरगे से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने कहा वह अब स्वस्थ्य महसूस कर रहे हैं। बात कर रहे हैं। कल उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

 

Next Post

कान्हा नेशनल पार्क में सैलानियों के लिए सफारी सीजन की शुरुआत

Wed Oct 1 , 2025
मंडला। विश्वप्रसिद्ध कान्हा राष्ट्रीय उद्यान आज से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। गेट खुलते ही पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला और जंगल सफारी की शुरुआत हो गई। कान्हा टाइगर रिजर्व को देखने देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। यहां बाघ सहित बारहसिंगा, तेंदुआ, भालू और अन्य दुर्लभ […]

You May Like