कैंटोनमेंट में शिकायत करने पर तीन लोगों ने पीटा, दी धमकी

इंदौर:महू में कैंटोनमेंट में शिकायत करने की बात को लेकर तीन लोगों ने एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की. आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है.
झीरीघाट के बगीचा नंबर 15 में रहने वाले 45 वर्षीय श्याम कौशल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने आरोपियों की शिकायत कैंटोनमेंट में की थी. इसी बात को लेकर लालजी की बस्ती में कब्रिस्तान के पास चीचू धनोरिया, राम धनोरिया और बीरबल उर्फ वीरू धनोरिया ने उनके साथ अश्लील गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है.

Next Post

इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 8.70 लाख ठगे

Fri Oct 16 , 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना क्षेत्र में इंटरनेशनल शेयर मार्केट में निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 8.70 लाख रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई. आरोपी महिला ने अपनी बातों में विश्वास लेकर फरियादी से अलग-अलग बैंक खातों में रुपए ट्रांसफर करवा लिए. पुलिस ने अज्ञात आरोपी […]

You May Like

Play sound