विकास कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे करें

इंदौर:आज स्मार्ट सिटी द्वारा शहर में किए जा रहे विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठे स्मार्ट सिटी सीईओ ने विभिन्न कार्यों की जानकारी दी और विकास कार्यों के विषय में चर्चा की.कलेक्टर शिवम वर्मा की मौजूदगी में इंदौर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक स्मार्ट सिटी कार्यालय में हुई. बैठक में स्मार्ट सिटी के सीईओ अर्थ जैन ने नेहरू पार्क री-डेवलपमेंट, जिंसी हाट बाजार री-डेवलपमेंट, हेरिटेज डेवलपमेंट और आय बढ़ाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई.

कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी विकास कार्य गुणवत्ता और समय सीमा में पूरा करने का लक्ष्य तय करे. साथ ही आईडीए, नगर निगम और इंदौर स्मार्ट सिटी समन्वय बनाकर कार्य करें. बैठक में निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव, स्मार्ट सिटी के सीईओ अर्थ जैन, आईडीए सीईओ डॉ. परिक्षित झाड़े, अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, महापौर प्रतिनिधि महेश चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे

Next Post

दिव्य कलश यात्रा का स्वागत, ग्रामवासियों ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प

Tue Sep 30 , 2025
मुलताई। गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में दिव्य कलश यात्रा का शुभारंभ गायत्री शक्ति पीठ मुलताई से हुआ। ज्योति कलश नगर भ्रमण के बाद ग्राम खेड़ीकोट पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने गाजे-बाजे, घर-घर दीप प्रज्वलित कर, रंगोली सजाकर और पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। यहां गायत्री प्रज्ञा पीठ खेड़ीकोट में […]

You May Like