तेंदुए को लेकर भयभीत कर्मचारी- शिक्षक
जबलपुर: पाटबाबा मंदिर के पास दिखाई दिए तीन तेंदुओं के बाद अब आर्डिनेंस फैक्टरी खमरिया के पास तेंदुआ ने एक कुत्ते का शिकार कर दिया है। सुबह फैक्टरी की दीवार के तारों में कुत्ते का शव कर्मचारियों ने देखा तो वन विभाग को सूचना दी।गौरतलब है कि दो दिन पहले एक तेंदुआ को खमरिया स्थित ईईएस उमा शाला के पास विचरण करते देखा गया था जिसके बाद स्कूल शिक्षकों ने वन विभाग की टीम से मांग की थी कि गश्त उनके क्षेत्र में बराबर की जाए। लेकिन कुत्ते के शिकार की घटना सामने आई तो फैक्टरी के कर्मचारियों व स्कूल के शिक्षकों में दहशत व्याप्त हो गई। उधर वन विभाग के जिम्मेदार क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और निगरानी रखने की बात कह रहे हैं।
इनका कहना है
–आर्डिनेंस फैक्टरी खमरिया के गेट नंबर 3 की दीवार के पास एक कुत्ते का क्षत-विक्षत हालत में शव मिला है। तेंदुआ शिकार करके कुत्ते के शव को ले जा रहा होगा, इसी दौरान फैक्टरी की दीवार के तारों में कुत्ते का शव फंस गया। क्षेत्र में वन विभाग की टीम द्वारा निगरानी रखी जा रही है।
