सतना: नकली मोबाइल फोन बेचने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को कोलगवा पुलिस ने किया गिरफ्तार। थाना क्षेत्र के बदखर इलाके के गहरवार पेट्रोल पंप के पास की घटना। पुलिस ने मामले पर दो आरोपी देवा जादव पिता जन्मतारा उम्र 23 वर्ष निवासी जिला खंडवा, दूसरा रोशन जादव पिता हीरालाल जादव उम्र 19 निवासी महाराष्ट्र जलगांव जिला को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास मोटरसाइकिल को भी किया जप्त। दोनों आरोपी को पुलिस द्वारा न्यायालय पेश किया जाएगा। टी आई सुदीप सोनी की अगुआई में पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता।
