भूत ने बुलाया था इसलिए जंगल में आ गई

सिंगरौली:दो दिन पूर्व नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयंत परिसर से एक मानसिक रूप से कमजोर 43 वर्षीय महिला लापता हो गई थी। पुलिस टीम ने आज महिला को नेहरू अस्पताल के पीछे से दस्तयाब करने में सफल रही है। यह सफलता विंध्यनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अर्चना द्विवेदी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी जयंत सुधाकर सिंह परिहार एवं अलग-अलग पुलिस टीम को मिली है।

गौरतलब है कि ग्राम बनौली निवासी बिरेन्द्र कुमार जायसवाल ने जयंत चौकी में तहर्री दिया था कि 23 सितम्बर को पत्नी नववरण जायसवाल उम्र 43 वर्ष को उपचार कराने के लिए नेहरू अस्पताल आया था। ओपीडी में पर्ची कटाई जा रही थी तभी मानसिक रूप से विक्षिप्त नववरण लापता हो गई। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया। वहीं एसपी मनीष खत्री ने गुमशुदगी की दस्तयाबी के लिए 10 हजार का ईनाम भी घोषित किया।

वहीं यह मामला काफी तूल पकड़ने लगा और तत्काल पॉच सदस्यीय टीम भी अलग-अलग स्थानों में रवाना हो कर छानबीन करने लगी। साथ ही आसपास के सीसीटीव्ही कैमरे भी खंगालने जाने लगे। फिर भी कोई सुराग नही मिला। सीमावर्ती राज्य यूपी समेत, बस पड़ाव, रेलवे स्टेशन, टेम्पो स्टैण्ड में पुलिस तलाश करती रही। अंतत: डॉग स्क्वॉर्ड का सहारा लिया गया। डॉग स्क्वॉर्ड ने नेहरू अस्पताल के पीछे जंगलों के तरफ ले जाता रहा। जिसपर पुलिस टीमों ने भी कॉम्बिंग सर्च करते हुये जंगल से महिला को दस्तयाब करने में सफल हो गई।
इधर बताया जाता है कि जब महिला को पुलिस ने दस्तायब किया तो उसने बताया कि अचानक भूत ने बुला लिया था, इस लिए यहां छुपी थी और भूत बोलने नही दे रहा था। जबकि पुलिस को मैं देख भी रही थी। हालांकि पुलिस प्रेतबाधा को मानने को तैयार नही हो रही है। महिला को मानसिक रूप से विक्षिप्त मान रही है।

Next Post

स्कूल परिसर बना मवेशियों का चरागाह, भागते-दौड़ते दुर्घटना का डर

Sat Sep 27 , 2025
ब्यावरा। हाईवे, चौराहों, गली-मोहल्लों में ही नहीं अब तो स्कूल परिसर तक में मवेशियों का जमघट देखा जा सकता है, भागते-दौड़ते मवेशियों के कारण हर समय कोई न कोई दुर्घटना का डर लगा रहता है. ऐसा ही नजारा स्थानीय राजगढ़ रोड पर स्थित शासकीय उमावि बड़ा स्कूल परिसर में देखा […]

You May Like