भारत ने श्रीलंका को सुपर ओवर में हराकर एशिया कप सुपर-4 में लगातार छठी जीत दर्ज की। अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह के प्रदर्शन से मुकाबला रोमांचक रहा।
एशिया कप के सुपर-4 का आखिरी मुकाबला काफी रोमांचक रहा। भारतीय टीम को सुपर ओवर में जीत मिली। सुपर ओवर में भारत ने 3 रन बनाकर जीत हासिल किया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने एशिया कप में जीत का छक्का भी लगा दिया है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में लगातार 6 मुकाबले जीते हैं। अब फाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से 28 सितंबर को होगा।
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुभमन गिल 4 रन बनाकर आउट हो गए। 15 के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। उसके बाद अभिषेक शर्मा का साथ देने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव क्रीज पर उतरे। दोनों ने पावरप्ले में 71 रन जोड़े। इस दौरान अभिषेक शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा किया।
