जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में विगत 15 दिनों से चल रही हड़ताल बुधवार को कुलगुरु के आश्वाशन के बाद स्थगित हो गई। जिसके लिए कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने पत्र लिखकर हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है।जानकारी के अनुसार कर्मचारी संघ ने जिन मांगों को लेकर हड़ताल शुरू की थी, उन मांगों को लेकर कुलगुरु प्रो डॉ राजेश कुमार वर्मा शासन स्तर पर प्रयास कर रहे थे।
इसके अलावा विगत दिनों कुलगुरु ने संघ के साथ बैठक कर हड़ताल खत्म करने और मांगो को पूरा करने बैठकें भी ली थी। बुधवार को भी बैठक में संघ की प्रमुख दो मांगे जो शासन स्तर पर ही पूरी हो सकती हैं, उसके लिए कुलगुरु ने जल्द निराकरण कराने का आश्वासन दिया एवं अन्य मांगों को भी गंभीरता से लेते हुए कुछ दिनों में पूरा करने की बात रखी। जिसके बाद संघ ने हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की।
हड़ताल खत्म होने के बाद अब सभी कर्मचारी अपने कार्य पर लौटेंगे, जिसके बाद विश्वविद्यालय के सभी प्रशानिक कार्य पुनः शुरू होंगे। कुलसचिव ने सभी कर्मचारी साथियों से अनुरोध किया है कि आज 25 सितंबर 2025 से विश्वविद्यालय एवं विद्यार्थी हित में कार्यालयीन कार्य प्रारंभ करें। प्रशासन कर्मचारियों के हित में नियमानुसार तत्परता से कार्य के लिए प्रतिबद्ध है।
इनका कहना है
बिंदु क्रमांक 1-2 के संदर्भ में भोपाल शासन के अधिकारियों से लगातार प्रशासन की चर्चा हो रही है। शासन स्तर पर भी सहानुभूति पूर्वक चर्चा हो रही है। शेष सभी मांगों के लिए लगातार कार्य हो रहा है। सभी कर्मचारी के हितों के लिए प्रशासन सजग है, जल्दी ही सभी कार्य आगे बढ़ेंगे।
प्रो. डॉ.राजेश कुमार वर्मा,
कुलगुरु
