सतना नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 में अवस्थी बिल्डर द्वारा ₹38,95,839 की लागत से पेवर रोड का निर्माण कराया गया था। निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत महापौर योगेश ताम्रकार निरीक्षण हेतु मौके पर पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने पाया कि पूरी सड़क का निर्माण कार्य बेहद घटिया स्तर का है। इस पर उन्होंने ठेकेदार एवं इंजीनियर सुहालिया अंसारी को कड़ी फटकार लगाते हुए घटिया सड़क को तत्काल तोड़कर पुनः गुणवत्ता पूर्ण निर्माण करने का सख्त निर्देश दिया।
महापौर योगेश ताम्रकार ने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में गुणवत्ता विहीन कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिम्मेदार अधिकारियों एवं ठेकेदारों को अपनी जवाबदेही तय करनी होगी।
