भाजपा में घमासान: उपाध्यक्ष पर कार्रवाई टलने से बढ़ी खींचतान, महिला अध्यक्ष संग विवाद ने गहराया संकट

गुना। नगर पालिका परिषद गुना की राजनीति भाजपा खेमे में गहराते विवाद और घमासान के चलते एक बार फिर सुर्खियों में है। नपा उपाध्यक्ष धरम सोनी पर पिछले तीन वर्षों में तीन बार अनुशासनहीनता और पार्टी गाइडलाइन तोड़ने के गंभीर आरोप लगने के बावजूद जिला संगठन की ओर से ठोस कार्रवाई न किए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरी नाराजगी है और संगठन की साख पर सवाल उठ रहे हैं।

धरम सोनी पर महिला नपा अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता की मानहानि करने, पार्षद दल की बैठकों में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने जैसे आरोप लगातार लगते रहे हैं। हाल ही में वायरल हुए एक कथित वीडियो मामले ने विवाद को और भड़का दिया, जिसमें नपा अध्यक्ष और कर्मचारियों पर रिश्वत लेने के झूठे आरोप दिखाए गए। इस मामले में वीडियो बनाने वालों ने भी दावा किया कि उन्हें उपाध्यक्ष ने गुमराह कर इस्तेमाल किया।

पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जहां इस मामले में अब तक निर्णायक रुख नहीं अपना सका है, वहीं स्थानीय कार्यकर्ता मानते हैं कि ढील और अनदेखी ने नपा में तनाव को और बढ़ा दिया है। महिला अध्यक्ष और पार्षदों के खिलाफ बार-बार अपमानजनक घटनाओं से भाजपा की छवि धूमिल हो रही है।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह विवाद अब केवल नपा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि भाजपा खेमे के भीतर खींचतान और संगठनात्मक कमजोरी की तस्वीर सामने ला रहा है। यदि उपाध्यक्ष के खिलाफ कठोर कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में यह विवाद पार्टी के लिए और बड़ा संकट साबित हो सकता है।

Next Post

रेजंगला शौर्यगाथा की गूंज: मुंगावली में अहीर रेजिमेंट की मांग फिर हुई मुखर

Mon Sep 22 , 2025
मुंगावली। 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजंगला की ऐतिहासिक लड़ाई में शहीद हुए वीर अहीर सैनिकों की रजत कलश यात्रा मुंगावली पहुंची। नगर में प्रवेश पर जयस्थम्भ चौराहे पर कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया और शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर वक्ताओं ने रेजंगला के […]

You May Like