NH-30 तेवरी में NHAI की ज़मीन से अतिक्रमण हटाया गया

कटनी। NH-30 राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को NHAI की भूमि पर अवैध रूप से खड़ी की गई दुकानों और बोर्डों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। अधिकारियों के अनुसार, अतिक्रमणकारियों को पूर्व में नोटिस देकर स्वयं हटाने के लिए समय दिया गया था, लेकिन निर्धारित समयसीमा बीतने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया।

इसके बाद जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान दुकानों और बोर्डों को जमींदोज कर दिया गया। अभियान में CRO मनीष पांडेय, रूट पेट्रोलिंग ऑफिसर अजीत झा, पंकज तथा आदर्श त्रिपाठी (मयूर) सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

Next Post

चोरों का आतंक: एक ही रात में 13 ट्यूबवेल उजाड़े

Thu Sep 18 , 2025
बालाघाट। खैरलाँजी थाना अंतर्गत ग्राम लिलामा एवं कटोरी में ट्युबवेल के केबल चोरी हुए है । दिनांक 7 सितम्बर 2025 को देर रात में यह घटना को चोरो ने अंजाम दिया है। ट्यूबवेलों से केबल चोरी हुए, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान और सिंचाई संकट का सामना करना पड़ रहा […]

You May Like