रेलवे और पीएम सड़क योजना की खींचतान में फंसी सौसर की निमनी सड़क, सौ मीटर का सफर बना दुश्वार

सौसर।मुख्यालय से सटी निमनी मार्ग की सौ मीटर दूरी की सड़क आज लोगों के लिए बड़ी समस्या बन चुकी है। रेल्वे और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग के बीच खींचतान के चलते यह सड़क मरम्मत की राह देख रही है।

सीसी सड़क जगह-जगह से उखड़ चुकी है और गड्ढों ने इसे और खतरनाक बना दिया है। सड़क का टर्निंग हिस्सा बरसात में मिनी तालाब का रूप ले लेता है, जिससे आवागमन बेहद मुश्किल हो जाता है।

स्थानीय निवासियों के अतिक्रमण ने स्थिति को और खराब कर दिया है। जगह कम होने से वाहनों को निकालना कठिन हो जाता है और आए दिन जाम की नौबत आ जाती है।

कढ़ैया और निमनी के ग्रामीणों ने संबंधित विभागों से सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है। ग्रामीण विठ्ठल वाघ का कहना है कि रोजाना हजारों लोग इस मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन विभागों की अनदेखी के कारण उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत और चौड़ीकरण नहीं किया गया तो ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। कढ़ैया सरपंच दिनेश भलावी का कहना है कि सड़क के उन्नयन को लेकर संबंधित अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई गई लेकिन आज तक कोई सुनवाई नही हुई है। अब ग्रामीणों के आंदोलन करने के अलावा कोई रास्ता नही बचा है।

Next Post

मंडला–डिंडौरी टू लेन हाइवे निर्माण अधूरा, सफर बना मुश्किल

Thu Sep 18 , 2025
मंडला। मंडला, डिंडौरी और जबलपुर जिलों को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-30 पर टू लेन पेव्ड शोल्डर सड़क का निर्माण कार्य लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। डिंडौरी से मंडला तक करीब 101 किलोमीटर लंबाई की इस परियोजना पर 492 करोड़ रुपए की लागत से डेढ़ साल से […]

You May Like