स्‍वस्थ नारी–सशक्त परिवार एवं पोषण माह अभियान का शुभारंभ

उदयपुर/मंडला।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बीजाडांडी में स्‍वस्थ नारी–सशक्त परिवार एवं पोषण माह अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्‍ज्‍वलन से हुई। इस अवसर पर विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभय ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की विस्तृत जानकारी दी।

महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सुश्री मनीषा तिवारी ने 8वें पोषण माह की थीम और पूरे माह चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी भी दी। तत्पश्चात प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को दिखाया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को जनप्रतिनिधियों द्वारा पोषण गुलदस्ता वितरित किया गया और उपस्थित सभी को स्वच्छता एवं पोषण माह की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पुष्पा मरकाम, जनपद उपाध्यक्ष विजेन्द्र यादव, जनपद सदस्य राजेन्द्र पट्टा, बीजेपी मंडल अध्यक्ष डुमारी लाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुसुवा उददे, विकास यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Next Post

रेलवे और पीएम सड़क योजना की खींचतान में फंसी सौसर की निमनी सड़क, सौ मीटर का सफर बना दुश्वार

Thu Sep 18 , 2025
सौसर।मुख्यालय से सटी निमनी मार्ग की सौ मीटर दूरी की सड़क आज लोगों के लिए बड़ी समस्या बन चुकी है। रेल्वे और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग के बीच खींचतान के चलते यह सड़क मरम्मत की राह देख रही है। सीसी सड़क जगह-जगह से उखड़ चुकी है और गड्ढों ने […]

You May Like