विधायक पुत्र पर FIR की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव

इंदौर: कांग्रेस ने आज भाजपा विधायक पुत्र पर एफआईआर दर्ज करने को लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर प्रदर्शन कर घेराव किया. कांग्रेसियों ने कहा कि विधायक पुत्र द्वारा शहर में भाईचारे को खत्म करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है.शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के साथ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पुलिस आयुक्त कार्यालय पर पहुंचे. कांग्रेसियों ने पुलिस आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर भाजपा विधायक के बेटे एकलव्य सिंह गौड़ पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की.

कांग्रेस ने कहा कि विधायक के बेटे के द्वारा शीतला माता बाजार के व्यापारियों को मुस्लिम कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की धमकी दी गई है. उनके इस कृत्य से शहर के नागरिकों में मौजूद भाईचारे की भावना समाप्त होती है. हमारा शहर और देश अमन और भाई चारे का देश है और सब यहाँ प्यार और एकता के साथ त्यौहार मनाते है. पुलिस कमिश्नर कार्यालय घेराव के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृपा शंकर शुक्ला और प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश चौकसे ने संबोधित किया.

प्रदर्शन में पार्षद राजू भदौरिया, रफीक ख़ान, सादिक¸ ख़ान, अनसाफ़ अंसारी, अनवर दस्तक, सुदामा चौधरी, कुणाल सोलंकी, सेफ़ू वर्मा, रूबीना ख़ान, राजा चौकसे, शैलेश गर्ग, इम्तियाज़ बेलिम, संजय बाकलीवाल, सुरेश मिंडा, श्याम सुंदर यादव, दिनेश कुशवाहा, किरण जिरेती, प्रवेश यादव, मुकेश ठाकुर, ठाकुर जितेंद्र सिंह एवं सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे. इस मौके पर ज्ञापन का वाचन निलेश (सेलू)सेन और आभार अमन बजाज ने माना.

Next Post

आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख एक दिन और बढ़ी

Tue Sep 16 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख को एक दिन और आगे बढ़ाकर 16 सितंबर कर दिया गया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक्स हैंडल पर देर यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि बोर्ड ने निर्धारण वर्ष 2025-26 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने […]

You May Like