
ग्वालियर। गोरमी क्षेत्र के गुलियापुरा सुकांड गांव निवासी शैलेन्द्र गुर्जर अपने जीजा रामनिवास गुर्जर और दोस्त गोलू गुर्जर के साथ बाइक से ग्वालियर आ रहे थे। जब वे गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के धर्मवीर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार क्रेटा कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने रामनिवास गुर्जर को मृत घोषित कर दिया। वहीं शैलेन्द्र और गोलू की हालत गंभीर होने पर उन्हें जेएएच रेफर कर दिया गया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि तीनों युवक किसी से मिलने के लिए ग्वालियर आ रहे थे। उन्हें आज रविवार को ही शहर से बाहर जाना था लेकिन यह उनका आखिरी सफर बन गया।
