
दमोह। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत अपने मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान इंदौर पहुंचे। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, डिप्टी सीएम, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल सहित दर्जनों मंत्री, सांसद, विधायक, अधिकारी और प्रदेशभर से आए लोग मौजूद रहे।
