ड्रम से डीजल निकालते युवक पकडाया

जबलपुर। हाईवे रोड पर लापरवाही पूर्वक बुलेरो वाहन में रखे ड्रम से ज्वलनशील पदार्थ डीजल निकालते युवक को बरगी पुलिस ने पकड लिया।‌‌ ड्रम में भरा 100 लीटर डीजल एवं बुलेरो वाहन जप्त किया।

पुलिस ने बताया कि ग्राम मानेगांव मेन रोड़ ढाबा के पास एक बुलेरो क्रमांक एमपी 20 जीबी 2378 में रखे ड्रम से पाईप लगाकर ज्वलनशील पदार्थ डीजल निकालते बलराम रजक 27 वर्ष निवासी ग्राम लोढ़ी पिपरिया बरगी को पकड़ा गया, बुलेरो में रखे ड्रम को चैक किया जिसमें पाईप लगा था, ड्रम में 100 लीटर डीजल होना पाया गया, आरोपी बलराम रजक हार्डवे रोड़ किनारे ज्वलनशील पदार्थ डीजल के ड्रम का ढक्कन खोलकर लापरवाही पूर्वक डीजल निकाल रहा था जिससे आग लगने की पूर्ण सम्भावना होने से आरोपी के कब्जे से 100 लीटर डीजल एवं बुलेरो वाहन जप्त किया गया।

Next Post

विशेष सड़क सुरक्षा अभियान के तहत स्कूली वाहनों पर कार्रवाई, 30,000 जुर्माना वसूला

Sun Sep 14 , 2025
छतरपुर। सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार, माननीय न्यायालय रोड सेफ्टी समिति एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर जिले में 15 दिवसीय विशेष सड़क सुरक्षा अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत तेज […]

You May Like