रुपये में रही 17 पैसे की साप्ताहिक गिरावट

मुंबई, 14 सितंबर (वार्ता) रुपया बीते सप्ताह दबाव में रहा और ऐतिहासिक निचले स्तर तक लुढ़कने के बाद 16.75 पैसे की साप्ताहिक गिरावट में शुक्रवार को 88.26 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

भारतीय मुद्रा गत सप्ताह गुरुवार को 88.35 रुपये प्रति डॉलर तक फिसल गयी थी। उसी दिन बीच कारोबार में यह 88.49 रुपये प्रति डॉलर तक भी लुढ़की थी।

निजी और सार्वजनिक बैंकों की डॉलर लिवाली से रुपये पर दबाव रहा, हालांकि घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के बाजार से पैसा निकालने से रुपये को कुछ समर्थन मिला और यह सप्ताहांत पर 88.26 रुपये प्रति डॉलर रहा।

Next Post

चावल नरम, गेहूं-चीनी मजबूत, खाद्य तेलों में घटत-बढ़त, दालों के दाम बढ़े

Sun Sep 14 , 2025
नयी दिल्ली, 14 सितंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव गिर गये जबकि गेहूं में तेजी रही। खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया, जबकि दालों के दाम बढ़ गये। घरेलू थोक जिंस बाजारों में सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 18 रुपये कम […]

You May Like