दिल्ली के ताज पैलेस होटल को बम की धमकी, पुलिस ने बताया फर्जी

नयी दिल्ली, 13 सितंबर (वार्ता) राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित ताज पैलेस होटल में शनिवार तड़के बम धमकी की अफवाह से हड़कंप मच गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि होटल प्रबंधन को शुक्रवार देर रात करीब दो बजे होटल के आईडी पर एक ईमेल मिला था , जिसमें धमकी भरे संदेश के जरिए विस्फोट की बात कही गई थी। सुबह मेल की जांच के बाद होटल प्रबंधन ने तुरंत चाणक्यपुरी पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही नयी दिल्ली जिला पुलिस ने मौके पर बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड और क्विक रिएक्शन टीम को भेजा गया।

टीमों ने होटल के सार्वजनिक क्षेत्र, पार्किंग, लॉबी और कमरों में गहन जांच अभियान चलाया। बम खोज उपकरणों और प्रशिक्षित कुत्तों की मदद से पूरी तलाशी ली गई, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने इस धमकी को फर्जी (होअक्स) करार दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच चाणक्यपुरी थाने में दर्ज कर ली गई है और अब साइबर सेल की मदद से ईमेल के स्रोत का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि धमकी भेजने वाले की पहचान जल्द की जाएगी।

गौरतलब है कि शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट को भी इसी तरह का धमकी भरा मेल मिला था, जिसे जांच के बाद फर्जी पाया गया। लगातार मिल रही फर्जी धमकियों से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

 

Next Post

मंगलसूत्र के साथ आरोपी गिरफ्तार

Sat Sep 13 , 2025
रीवा।सिटी कोतवाली पुलिस ने मंगलसूत्र छीनने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जिसके पास से मंगलसूत्र बरामद किया गया है. पूंछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कियागया. 10 सितम्बर को फरियादिया शांती शुक्ला पति नवल किशोर शुक्ला उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम शुकुलगवां थाना गुढ ने थाना […]

You May Like