लिवरपू, 13 सितम्बर (वार्ता) जैस्मीन (57 किग्रा) ने वेनेजुएला की ओमैलिन कैरोलिना अल्काला सेगोविया को 5:0 से हराकर लिवरपूल में 2025 विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली भारतीय बन गईं हैं।
जैस्मीन के बाद नूपुर (80 किग्रा) ने तुर्की की दुज़्तास सेयमा को 5:0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
