वाहनों से हटाई काली फिल्म, काटे चालान 

जबलपुर। शहर में यातायात नियमों का पालन करने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत वाहन चालकों के ऊपर लगातार कार्यवाही में भी हो रही हैं। शुक्रवार को भी विभिन्न जगहों पर यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए चार पहिया वाहनों से काली फिल्म निकाली गई एवं सीट बेल्ट और दोपहिया वाहनों द्वारा नियमों का उल्लंघन करने पर चालानी कार्यवाही की गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शहर के कई क्षेत्रों में चैकिंग करते हुए ऐसे चार पहिया वाहन जिनमें चालक सीट बेल्ट नहीं पहने थे एवं वाहन में काली फिल्म लगी होने पर चालानी कार्यवाही करते हुए काली फिल्म हटाई गई एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 270 वाहन चालकों पर कार्यवाही करते हुए 1 लाख 10 हजार 200 रुपए जुर्माना वसूला गया।

चैकिंग दौरान वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही के साथ-साथ उन्हे यातायात नियमों से अवगत कराया जाकर हेलमेट- सीटबेल्ट पहनने हिदायत भी दी गई। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी के निर्देशन में की गई। कार्यवाही में दौरान यातयात पुलिस बल मौजूद था।

Next Post

एएसआई की हत्या मामले में आरोपी को आजीवन कारावास

Fri Sep 12 , 2025
छिंदवाड़ा। थाना माहुलझिर के सामने बैरिकेड्स लगाकर वाहनों की जांच कर रहे एएसआई नरेश शर्मा की बोलेरो वाहन चढ़ाकर हत्या करने वाले आरोपी आशीष उर्फ लोकजीत को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामला 24 सितंबर 2021 का है, जब आरोपी पेट्रोल पंप से बिना पैसे दिए भागा […]

You May Like