विद्यार्थियों के खिले चेहरे: जिला स्तर पर 162 विद्यार्थियों को मिली स्कूटी

जबलपुर। शासन के निर्देश अनुसार जिलास्तरीय स्कूटी वितरण कार्यक्रम का आयोजन पंडित लज्जा शंकर झा मॉडल हाई स्कूल में 11 सितंबर 2025 को किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार भोपाल से स्कूटी वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। शासकीय स्कूलों में कक्षा 12 वीं में प्रथम स्थान पर आने वाले जबलपुर जिले में 86 छात्राओं एवं 76 छात्रों कुल 162 छात्र-छात्राओं को स्कूटी वितरण किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। स्कूटी पाकर छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में महापौर जगत बहादुर सिंह (अन्नू), विधायक अशोक रोहाणी, विधायक डॉ अभिलाष पांडे, विधायक नीरज सिंह ठाकुर, विधायक संतोष बरकड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष आशा गोंटिया, नगर निगम अध्यक्ष रिंकुज विज, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी, सहायक संचालक आरके बधान, मॉडल स्कूल प्राचार्य उपमा गुप्ता, मधुमिता हाजरा, अजय रजक, के के चौबे,सुनील भटेले सहित बड़ी संख्या में प्राचार्य, शिक्षक, छात्र-छात्राएं अभिभावक उपस्थित रहे।

Next Post

कॉग्रेस कुत्ते पालती है हम गाय पालते 

Thu Sep 11 , 2025
शाजापुर। जिले के ग्राम खड़ी में किसानों की फसल का निरीक्षण करने आएं सीएम डा मोहन यादव ने अपने संबोधन में कांग्रेसियों पर हमला बोलते हुए कहा ये गाय नहीं कुत्ते पालने वाले लोग हैं। सीएम ने संबोधन में कहा कांग्रेस के लोगों को मालूम नहीं है सोयाबीन जमीन के […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।