स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन की बैठक: संरक्षा और कार्यभार पर चर्चा

इटारसी। ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन (AISMA) की केंद्रीय कमेटी की दो दिवसीय बैठक 7 और 8 सितंबर को बिलासपुर में आयोजित हुई। बैठक में देशभर से 230 स्टेशन मास्टर्स (SM) शामिल हुए।

भोपाल मंडल की ओर से स्टेशन मास्टर दिवाकर कुमार, रामेश्वर सिंह, सीएल माहोर और शुभम मीना ने प्रतिनिधित्व किया। मंडल सचिव दिवाकर कुमार ने बताया कि बैठक के दौरान रेलवे संरक्षा और स्टेशन मास्टर्स के कार्यभार से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।

प्रमुख मांगों में तीसरी लाइन पर दो स्टेशन मास्टर्स की अनिवार्य नियुक्ति, रात्रिकालीन ड्यूटी को सप्ताह में 7 दिन से घटाकर 4 दिन करना और खाली पदों की शीघ्र पूर्ति शामिल रही। कुमार ने कहा कि इन मांगों को रेलवे प्रशासन के समक्ष जोरदार तरीके से रखा गया है, जिससे स्टेशन मास्टर्स का कार्यभार कम हो और संचालन की सुरक्षा और मजबूत हो सके।

 

Next Post

नवनी चौकसे ने एम.एससी. पर्यावरण विज्ञान में किया टॉप, CM ने किया सम्मानित

Thu Sep 11 , 2025
इटारसी। वरिष्ठ पत्रकार विनीत चौकसे की पुत्रवधू नवनी संयम सिन्हा चौकसे ने अपनी शैक्षणिक उपलब्धि से नगर और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल से एम.एससी. (पर्यावरण विज्ञान) की परीक्षा में प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर यूनिवर्सिटी टॉप किया। भोपाल में आयोजित दीक्षांत समारोह में […]

You May Like