राहगीर को लूटने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

भैरूंदा. गोपालपुर पुलिस ने सूनसान रास्तों पर राहगीरों से छीना झपटी कर लूटपाट करने वाले वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. माखन राठौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 अगस्त की रात्रि सुकरवास स्थित मेडिकल बंद करके घर जा रहा था. रास्ते में दो बाइक पर आए चार व्यक्तियों ने उसे रोका और बाइक पर रखा बैग छीन कर ले गए. बैग में 20 हजार 700 रुपए नगदी मोबाईल व अन्य सामान रखा था. पुलिस टीम द्वारा जगदीश उर्फ जग्गा पिता कचरुलाल मेहरा, कपूर पिता चन्दर सिंह उईके जाति गौड़, दिलीप पिता बलराम कुमरे जाति गौड़ निवासी चन्दपुरा एवं वीरप्रताप उर्फ मोटा पिता राजेश भुसारिया जाति कोरकू निवासी हंडिया को गिरफ्तार किया. आरोपियों के कब्जे से फरियादी से छीना गया बैग 20 हजार रुपए नगदी, एक मोबाईल व घटना में प्रयुक्त दो बाइक जब्त की. इसके साथ ही आरोपियों से देवास व हरदा जिले से भी छीना झपटी किए गए एक लाख कीमत के मोबाईल बरामद किए.

Next Post

पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर बाइक चोर

Thu Sep 11 , 2025
रेहटी। पुलिस ने दो बाइक चोर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई दो बाइक बरामद कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया. गत 1 सितंबर को फरियादी भरत लोवंशी निवासी ग्राम सोयत ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने अपनी बाइक सब्जी बाजार के सामने खड़ीक कर सब्जी […]

You May Like