पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर बाइक चोर

रेहटी। पुलिस ने दो बाइक चोर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई दो बाइक बरामद कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया.

गत 1 सितंबर को फरियादी भरत लोवंशी निवासी ग्राम सोयत ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने अपनी बाइक सब्जी बाजार के सामने खड़ीक कर सब्जी खरीदने लगा. कुछ समय बाद वापस लौटा देखा वहां से बाइक गायब मिली. आसपास एवं अन्यत्र तलाश करने पर भी कोई पता नहीं चला. थाना प्रभारी राजेश कहारे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम मालीबांया के पास घेराबंदी कर दो संदिग्ध व्यक्तियों को बाइक सहित गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम दौलतराम उर्फ मनोज यादव पिता जगन्नाथ यादव निवासी आंकलपुर, थाना औबेदुल्लागंज जिला रायसेन तथा शरीफ खान उर्फ टुंडा पिता हम्मू खान निवासी जोशीपुर, थाना बुधनी का होना बताया. आरोपियों ने इसके अलावा अन्य बाइक भोपाल से चोरी करना भी कबूल किया. इस कार्यवाही में प्रधान आरक्षक राजेन्द्र चंद्रवंशी, जयनारायण, दीपक सेन, जितेन्द्र गौर, विकास नागर, संध्या अहिरवार, सायबर सेल टीम की अहम भूमिका रही.

 

 

Next Post

स्मार्ट मीटर बना सिरदर्द, उपभोक्ता दोहरी बिलिंग से परेशान

Thu Sep 11 , 2025
सीहोर। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बनते जा रहे हैं। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा लगातार दूसरे महीने भी 15 दिन के अंतराल पर दो-दो बिल थमा दिए जाने से लोगों में आक्रोश फूट पड़ा। नाराज उपभोक्ता बड़ी संख्या में कंपनी कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों […]

You May Like