नेपाल हिंसा में फंसे छतरपुर के परिवारों की सुरक्षित वापसी के प्रयास

भोपाल। नेपाल में लगातार जारी विरोध-प्रदर्शन और हिंसा का असर अब छतरपुर जिले तक पहुँचा है। जानकारी के अनुसार, छतरपुर नगर के चार परिवार नेपाल में फंसे हुए हैं। बिगड़ते हालात को देखते हुए उनके परिजनों ने चिंता जताई और मदद की गुहार लगाई।

इस संबंध में परिजन छतरपुर विधायक ललिता यादव से मिले। विधायक ने बताया कि पूरा मामला मुख्यमंत्री तक पहुँचाया गया है और सरकार इस दिशा में गंभीरता से काम कर रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट कर आश्वस्त किया कि छतरपुर के परिवारों की सुरक्षित भारत वापसी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

नेपाल में पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक अस्थिरता और विरोध प्रदर्शनों के चलते कई स्थानों पर हिंसा की घटनाएँ हो रही हैं। इससे परिवहन और जनजीवन प्रभावित हुआ है। इन परिस्थितियों में छतरपुर के परिवारों के फँसे होने से स्थानीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन और राज्य सरकार लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और जल्द ही परिवारों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाएगी।

Next Post

पंचायत उन्नति सूचकांक में टॉप 10 जिले की ग्राम पंचायतें सम्मानित

Wed Sep 10 , 2025
*जिला पंचायत अध्यक्ष एवं कलेक्टर ने नकद पुरस्कार सौंपकर किया सम्मान* ग्वालियर। पंचायत उन्नति सूचकांक (पीएआई 1.0) में पहले 10 स्थान पर रहीं जिले की 10 ग्राम पंचायतों को नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही 10 ग्राम पंचायतों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। जिला […]

You May Like