
इंदौर. बाणगंगा थाना क्षेत्र में मकान पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक दंपति ने कटर से ताला काटकर मकान में घुसकर कब्जा जमा लिया और मालिक को धमकाया. पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर पति-पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की.
थाना क्षेत्र के शिवनगर निवासी पवन कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शाम करीब 5 बजे मोहल्ले में रहने वाले राजकुमार रावत और उसकी पत्नी ललिता उनके मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए. जब उन्होंने विरोध किया तो दंपति ने गालियां दीं और धमकाते हुए कहा कि मकान अब उन्हीं का है, चाहे जो कर लो. फरियादी का आरोप है कि तब से आरोपी दंपति अवैध रूप से मकान पर कब्जा कर रह रहे हैं, जबकि संपत्ति पर उनका कोई हक नहीं है. पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
