लालियापुरा में पिछले 3 दिनों से भरा है पानी, मुरार नदी का जलस्तर बढ़ने से घरों में भर रहा पानी

ग्वालियर: अलापुर और रमौआ बांध से निकल रहे पानी के कारण मुरार नदी के किनारे बने मकानों पर खतरा बढ़ गया है। वहीं ललियापुरा के हालात 3 दिनों के बाद भी नहीं सुधरे हैं। जल निकासी होने की स्थिति में बीमारियां बढ़ने की संभावना है। संतर फैक्ट्री की ओर से होकर भिण्ड की तरफ जाने नैरोगेज के ट्रैक के नीचे पहले जल निकासी की पुलिया बनी थी।

पटरियां निकालने के बाद जिला प्रशासन और नगरनिगम ने मिलकर पुलियों की समतल कर सड़क बना दी है। शहर के अन्दर वर्षा का पानी कई जगहों पर भरा हुआ है। ज्यादा समस्या वार्ड 18-19 में है। यहां जल निकसी नहीं होने से डीडी नगर, शताब्दीपुर, आदित्यपुरम और अमलताश कॉलोनी समेत कई इलाको में पानी नहीं निकल पा रहा है।शहर में हो रही लगातार वर्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट घोषित किया है। लगातार हो रही वर्षा से शहर के आसपास के सभी बांध लबालब भरे हुए हैं। ऐसे में रमौआ और अलापुर बांध से पानी छोड़े जाने पर मुरार नदी में बाढ़ के हालात बने हुए हैं।

ऐसे में लोगों के घरों में 3-4 फीट तक पानी भर गया है। इन हालातों में तेज बारिश होती है तो पानी नदी से निकलकर आसपास के घरों में घुस जायेगा। मुरार नदी के कैचमेंट इलाके में किये अतिक्रमण को हटाया नहीं गया है। ग्वालियर में रात के वक्त में हुई बारिश से अलापुर बांध के डूब इलाके के गांवों में पानी भरने की वजह से जल संसाधन विभाग को अलापुर बांध के गेट को खोलना पड़ा है। वहीं दूसरी ओर रमौआ बांध का वेस्ट वियर लगातार चल रहा है। दोनों बांधों से पानी सीधे बहकर मुरार नहीं में पहुंच रहा है। इस वजह से मुरार नदी अपने पूरे शबाव पर बह रही है। मुरार नदी के बहाव के इलाकों में बने मकानों में पानी अन्दर भर गया है।

Next Post

शिप्रा नदी पुल पर दर्दनाक हादसा

Sun Sep 7 , 2025
पुलिसकर्मियों की कार गिरी, टीआई अशोक शर्मा की मौत उज्जैन: शहर में शिप्रा नदी के बड़े पुल पर शनिवार शाम को एक दुर्घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। उनेल थाने में पदस्थ तीन पुलिसकर्मी मांगीलाल निनामा, आरती पाल और टीआई अशोक शर्मा सवार कार पुल से फिसलकर नदी […]

You May Like