गणेश उत्सव में झूमी संस्कारधानी, दर्शन करने उमड़ा आस्था का सैलाब

जबलपुर: गणेश उत्सव के अंतिम दिन लोगों द्वारा भारी उत्साह देखने को मिला। शाम से देर रात तक लोगों का उत्साह देखने को मिला। जिसमें प्रतिमाओं के दर्शन करने आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे संस्कारधानी में गणेश उत्सव की धूम मची रही।

शहर में प्रमुख जगहों सदर, कमानिया गेट, गड़ा फाटक, मालवीय चौक, गोरखपुर, घमापुर, कोतवाली, विजयनगर और गढ़ा क्षेत्र में विराजमान गणेश पंडालों में भक्ति का जनसैलाब उमड़ा, साथ ही देर रात्रि तक सड़कों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। वहीं जगह- जगह समितियों द्वारा प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन भी किया गया।
आज होगा विसर्जन
गणेश चतुर्थी से दस दिनों का महापर्व आज गणपति बप्पा के विसर्जन के साथ समाप्त होगा। इन दस दिनों तक गणेश उत्सव की धूम प्रत्येक घरों में देखने को मिली। पूरे दस दिन तक शहर के गणेश मंदिरों और पंडालों में विभिन्न अयोजन हुए। दस दिनों के बाद गणपति आज वापस अपने गांव जायेंगे। आज शहर के तालाबों और कुंड में गणेश विसर्जन किया जायेगा।

Next Post

शव मिलने के बाद परिजनों का हंगामा, पुलिस पर जांच में लापरवाही का आरोप

Sat Sep 6 , 2025
सिंगरौली: सरई थाना क्षेत्र के ग्राम गोरा निवासी पुष्पेंद्र साहू की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद शनिवार को पुलिस ने मृतक का कंकाल परिजनों को सौंपा, जिसके बाद गुस्साए परिजन थाने पहुंचकर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस दौरान परिजनों […]

You May Like