नेत्रदान पखवाड़ा के अंतर्गत शपथ कार्यक्रम आयोजित 

बागली।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागली में आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सरोजिनी जेम्स बैक के आदेश अनुसार एवं ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर हेमंत पटेल ने मार्गदर्शन करते हुवे बताया कि नेत्रदान महादान का महत्व अनमोल है। यह दान अंधे और दृष्टिहीन व्यक्तियों को नई उम्मीद और नया जीवन देता है। यह उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। नेत्रदान महादान करने से व्यक्ति को न केवल आत्मसंतुष्टि मिलती है, बल्कि उसे अन्य लोगों में नई आशा और उत्साह भी देखने को मिलता है।

नेत्रदान पखवाड़ा के अंतर्गत लोगों में जन जागृति लाने हेतु बी ई ई आरएस चौहान द्वारा शपथ दिलवाई गई ।

इस अवसर पर डॉक्टर दिनेश सोलंकी डॉक्टर अमित पुरोहित डॉक्टर पपीता सोलंकी ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर रतन सिंह जमाले सेक्टर सुपरवाइजर नंदकिशोर मोहवाल, राजेश गुर्जर , अनिल धाकरे , एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Next Post

62 लीटर शराब समेत तस्कर गिरफ्तार 

Wed Sep 3 , 2025
जबलपुर। चरगवां पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में दो तस्करों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से 62 लीटर कच्ची एवं शराब परिवहन मेें प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त की गई। उप निरीक्षक अभिषेक प्यासी ने बताया बढ़ैयाखेड़ा तिराहा में घेराबंदी कर मोटर सायकल चालक दिनेश तेकाम 24 वर्ष निवासी ग्राम […]

You May Like