दोहरी हत्या का आरोपी देवास से दबोचा

इंदौर: क्षिप्रा थाना क्षेत्र के ग्राम बरलाई जागीर में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने देवास से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने पारिवारिक विवाद में भाई को धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया था और बीचबचाव करने आए ग्रामीण की चाकू मारकर हत्या कर दी थी.

आरोपी रामेश्वर का अपने भाई रामप्रकाश से विवाद हो गया था. गुस्से में उसने भाई को धक्का दिया, जिससे वह गिर पड़ा और अटैक आने से उसकी मौत हो गई. इस दौरान बीचबचाव करने पहुंचे प्रकाश बागरी पर रामेश्वर ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था. पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगह दबिश दी और आखिरकार देवास जिले में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में रामेश्वर ने भाई की मौत पर अफसोस जताया है, हालांकि वह प्रकाश की हत्या की बात स्वीकार कर चुका है

Next Post

निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से गिरे बुजुर्ग की मौत

Tue Sep 2 , 2025
इंदौर: तिलकनगर क्षेत्र में सोमवार को निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल से गिरने पर 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई. अचानक चक्कर आने के कारण हादसा हुआ. घटना स्कीम नं.140 तिलकनगर की है, यहां पंचम की फैल में रहने वाला 70 वर्षीय देवीलाल पिता ओंकारलाल अपने परिजन के साथ […]

You May Like

Play sound