
जबलपुर। ग्वारीघाट थाना अंतर्गत झंडा चौक स्थित पटेल भोजनालय के सामने एक युवक की लाश पड़ी मिली। जिसकी दाहिनी जांघ पर चोट के निशान हैं। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है, पुलिस हत्या और हादसे के एंगल पर जांच कर रही है।
ग्वारीघाट थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक अज्ञात उम्र करीब 35 से 40 वर्ष है, झंडा चौक के पास मृत अवस्था में मिला। दाहिनी जांघ पर कट का निशान है अत्यधिक खून बहने से मौत हुई है। मृतक के हाथ में ओम्
का टेटू और गर्दन में मां लिखा टैटू है। मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास किए जा रहे हैं साथ ही हत्या और हादसा एंगल पर जांच चल रही है।
