राहुल गांधी की पदयात्रा में शामिल होंगे यूसुफ पठान

कोलकाता 30 अगस्त (वार्ता) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी और पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की एक सितंबर को पटना में होने वाली पदयात्रा में शामिल नहीं हो पाएंगे।

तृणमूल के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री और पार्टी महासचिव की जगह पूर्व क्रिकेटर एवं बहरामपुर से तृणमूल के सांसद यूसुफ पठान को पदयात्रा में शामिल होने के लिए कहा गया है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की 16 दिवसीय ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई थी वह 23 जिलों से होती हुई एक सितंबर को पटना में पदयात्रा के साथ समाप्त हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि लगभग 1300 किमी लंबी यह पद यात्रा पहले गांधी मैदान में रैली के साथ खत्म होने वाली थी लेकिन अब पटना पहुंच कर पदयात्रा के साथ ही समाप्त हो जाएगी।

सूत्रों ने बताया कि श्री गांधी ने सुश्री ममता बनर्जी और श्री अभिषेक बनर्जी को इस रैली और उसके बाद की रात्रि भोज में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा था।

Next Post

एससी/एसटी के सशक्तीकरण के लिए केंद्र और राज्यों के बीच समन्वय महत्वपूर्ण: बिरला

Sat Aug 30 , 2025
भुवनेश्वर 30 अगस्त, (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर काम करना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कल्याणकारी योजनाओं के लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति, विशेषकर अनुसूचित जातियों एवं जनजातियों के लोगों तक पहुँचें। श्री बिरला ने आज […]

You May Like