दो क्रेशरों को सील कर रेत से भरे ट्रैक्टर को किया जब्त

शिवपुरी: दिनारा क्षेत्र में राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो क्रेशरों को सील कर दिया, जबकि रेत से भरे एक ट्रैक्टर को जब्त कर दिनारा थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। एक साथ हुई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में खनन और जमीन से जुड़े कारोबारियों के बीच हड़कंप की स्थिति है।राजस्व अमले की कार्रवाई अचानक हुई। टीम ने क्रेशरों से संबंधित दस्तावेज और संचालन की स्थिति की जांच के बाद दोनों क्रेशरों को सील करने की कार्रवाई की। इसी दौरान रेत परिवहन करते मिले ट्रैक्टर को भी कब्जे में लेकर पुलिस थाने पहुंचाया गया। संबंधित दस्तावेजों और रेत परिवहन की वैधानिकता की जांच की जा रही है।

इधर प्रशासन की नजर अब अशोक होटल तिराहा क्षेत्र की जमीनों पर भी टिक गई है। यहां कई जमीनों के रिकॉर्ड, दस्तावेज और राजस्व संबंधी स्थिति की पड़ताल तेज कर दी गई है। संबंधित पक्षों के दस्तावेजों का परीक्षण कर आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया बढ़ाई जा रही है।लगातार हो रही कार्रवाई से साफ है कि कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर राजस्व अमला अब मैदान में सक्रिय नजर आ रहा है। प्रशासनिक सूत्रों के संकेत हैं कि जांच का दायरा आगे और बढ़ सकता है। ऐसे में नियमों की अनदेखी करने वालों की मुश्किलें आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है।

Next Post

पीएम मोदी ने 'सेवा यात्रा' के यात्रियों से की वर्चुअल संवाद, काशी की समृद्ध विरासत और खान-पान का आनंद लेने की दी सलाह

Thu Sep 24 , 2026
नई दिल्ली,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत निकाली जा रही ‘सेवा यात्रा’ में शामिल यात्रियों से वर्चुअली संवाद किया और सामुदायिक सेवा, पारंपरिक संरक्षण के तरीकों तथा आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। इस अभियान के तहत सेवा यात्री गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक […]

You May Like