जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत उखरी रोड़ पर लुटेरों ने रास्ता पूछने के बाद फोटोग्राफर का लैपटाप और मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए।पुलिस के मुताबिक सौरभ चौरसिया उम्र 21 वर्ष निवासी कृपाल चौक गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह फोटो ग्राफर है। शुक्रवार को वह अपने दोस्त आशुतोष साहू के घर करमेता से देर रात लेपटाप रखा हुआ बैग पीठ पर टागे हुये।
अपने घर से निकला था, एमआर 4 रोड़ होते हुये जा रहा था, अहिंसा चौक क्रास करने के बाद उसे 2 लडक़े एक मोटर सायकल हीरो होण्डा स्पेलेंडर में दिखे जिन्होंने उससे चलते चलते पूछा कि आदि प्लाजा कहां है, उसने बताया कि सीधे चले जाईये, उसे उन लडक़ों पर कुछ शक हुआ तो उखरी तिराहा से वायीं और बल्देवबाग की ओर मुड़ गया। जैसे ही उखरी रोड़ पर पावर हाउस के सामने पहुॅचा तभी दोनों लडक़े मोटर सायकल से उसके पीछे पावर हाउस तक आ गये और उससे उसका बैग छीन लिये एवं दोनों तेजी से भाग गये, बैग में एप्पल कम्पनी का लैपटाप एवं एप्पल कम्पनी का मोबाईल फोन 13 रखा था।
