जबलपुर: कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की बैठक लेकर एसआईआर की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस कार्य को प्राथमिकता से करें और मतदाताओं का मैपिंग सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि रेल्वे स्टेशन के आस-पास अनियोजित रूप से वाहन खड़े रहते हैं, उन पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
इसी प्रकार हाईकोर्ट के आस-पास वाहनों से रास्ता जाम हो जाता है, अत: उन वाहनों के लिए उचित पार्किंग स्थल सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिले में जहां कहीं भी अवैध होर्डिंग लगे हैं, तत्काल उन पर कार्यवाही करें। डिवाइडरों में अमानक होर्डिंग, बैनर, फ्लेक्स लगाने से यातायात बाधित होता है, ऐसी स्थिति में दुर्घटनाओं की संभावना भी होती है, अत: इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करें। बैठक में उन्होंने अनुभाग वार सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों के निराकरण की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि लोक शिकायतों के निराकरण में प्रगति लायें। बैठक में सभी एसडीएम व तहसीलदार मौजूद थे।
