जबलपुर: गोसलपुर थाना अंतर्गत टिकरिया में ग्रामीणों की बैठक हुई जिसमें गांव में शराब बंदी का निर्णय लिया गया, जिसको लेकर शराब तस्कर बौखला गए और एक परिवार के सदस्यों को सरेराह रोक कर उन्हें धमकी दी।पुलिस के मुताबिक रंजीत पटैल निवासी ग्राम टिकरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम केवलारी के कुचबधिया समाज के कुछ लोग गांव में कच्ची शराब लाकर बेचते है, जिसके लिये ग्राम वासियो ने 27 अगस्त को गांव में बैठक कर ग्राम टिकरिया में बिक रही अवैध शराब को बंद कराने को सहमत हुये थे कि ग्राम में किसी प्रकार की अवैध कच्ची शराब नहीं बिकेगी।
गुरूवार रात्रि चाचा के लडके अखिलेश पटैल के साथ उसकी मोटर सायकिल से रिश्तेदारी में अपने घर टिकरिया से मझौली जा रहे थे, जैसे ही केवलारी फाटक पार करके शीला बाई कुचबधिया के घर के सामने पहुंचे, उसी समय शीला बाई कुचबधिया अपनी दोनों बहुओं को साथ लेकर हम लोगों को रोकने का प्रयास किया। महिलाये होने से डर के कारण नहीं रुके, बरनु तिराहा पहुंचकर रिश्ते की चाची वंदना पटैल को फोन करके घटना बतायी।
जिनके आने पर वापिस घर लौटने लगे, कार में चाची भी बैठी थी। शील बाई कुचबधिया के घर के सामने पहुंचे तो फिर शीला बाई व उसकी दो बहुओं ने रोका। चाची बंदना पटैल कार से उतरी तो कहने लगी कि हम ऐसे ही कच्ची शराब बेचेंगे, यहां से निकलोगे तो जान से खत्म कर देगें। पुलिस ने रिपोर्ट पर शीला बाई, कुचबधिया समेत दो बहुओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
