कॉलीवुड फ़िल्म निर्माता, अभिनेता जीवा के पिता का कार दुर्घटना में निधन

चेन्नई, (वार्ता) कॉलीवुड के जाने-माने फ़िल्म निर्माता और प्रसिद्व अभिनेता जीवा के पिता आर बी चौधरी का मंगलवार को राजस्थान के उदयपुर में एक कार दुर्घटना में निधन हो गया।

वह 76 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और बेटे जीवा , रमेश और सुरेश हैं।

यहां मिली रिपोर्टों के अनुसार श्री चौधरी एक पारिवारिक शादी में शामिल होने के बाद अपने भतीजे के साथ लौट रहे थे, तभी उदयपुर के पास जून्था गांव के नजदीक यह दुर्घटना हो गई।

कार चालक द्वारा मवेशियों के झुंड से बचने की कोशिश करते समय गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो देने से कार सड़क किनारे बनी एक दीवार से टकरा गयी। इस टक्कर के कारण चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई।

जाने-माने फिल्म निर्माता चौधरी ने अपना खुद का बैनर ‘सुपर गुड फ़िल्म्स’ बनाया था। उन्होंने कई हिट और अवॉर्ड जीतने वाली फ़िल्में दीं, जिनमें पारिवारिक ड्रामा भी शामिल हैं। उन्होंने कई अभिनेताओं और निर्देशकों के सफल करियर को संवारने में अहम भूमिका निभाई।

श्री चौधरी के आकस्मिक निधन से पूरे दक्षिण भारतीय फ़िल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कई बड़े फिल्म अभिनेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में सुपरस्टार रजनीकांत, पवन कल्याण और चिरंजीवी जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

उनके पार्थिव शरीर को चेन्नई लाया जाएगा।

Next Post

'संजू सैमसन शो' से चेन्नई की दिल्ली पर 'सुपर' जीत

Wed May 6 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन की नाबाद 87 रन की मैच विजयी पारी की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को मंगलवार को आईपीएल मुकाबले में आठ विकेट से हराकर 10 मैचों में अपनी पांचवीं जीत दर्ज की और अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूती दे […]

You May Like